Udhampur: खाकी को देख छूटे तस्कर के पसीने, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Mar, 2026 05:00 PM

udhampur smuggler breaks into a sweat at the sight of the police

रामनगर थाने की पुलिस टीम नौजी मंदिर के पास नियमित गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को लाल रंग का बैग लिए हुए देखा।

ऊधमपुर  (दीपक): रामनगर थाने की पुलिस टीम नौजी मंदिर के पास नियमित गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को लाल रंग का बैग लिए हुए देखा। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया। जांच के दौरान, उसके पास से बिना किसी वैध अनुमति के जे.के. स्पैशल व्हिस्की की 14 बोतलें (प्रत्येक 750 मिलीलीटर) बरामद की गईं। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहचान वेद प्रकाश पुत्र मदन लाल निवासी कुलवंता, तहसील रामनगर, जिला ऊधमपुर बताई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और अवैध शराब जब्त कर ली गई।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन रामनगर में एफ.आई.आर. संख्या 37/2026 अंडर सैक्शन 48(ए) एक्साईज एक्टम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!