Udhampur: अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा तेज ! 2 पर केस दर्ज

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Nov, 2025 03:37 PM

udhampur alarm bells ring for illegal liquor smugglers

इस संबंध में पुलिस स्टेशन चनैनी में मामला दर्ज किया गया है।

ऊधमपुर :   चनैनी थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 2 अलग-अलग मामले दर्ज कर शराब की अवैध बिक्री में शामिल 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना चनैनी की पुलिस ने यशपाल पुत्र ओम प्रकाश निवासी किथर ए/पी, बस स्टैंड, चनैनी नामक एक व्यक्ति को चंपैड़ी से चनैनी की ओर अवैध शराब ले जाते हुए रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से जे.के. देसी व्हिस्की के 38 क्वार्टर (प्रत्येक 250 मिली) बरामद हुए। इस संबंध में पुलिस स्टेशन चनैनी में मामला दर्ज किया गया है।

इसी तरह की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसी पुलिस टीम ने एक अन्य तस्कर रमेश कुमार पुत्र नसीब चंद निवासी रेंगी, तहसील चनैनी को पकड़ा, जो अवैध शराब लेकर टमाटर मोड़ की तरफ से आ रहा था। उसके कब्जे से जे.के. देसी व्हिस्की के 38 क्वार्टर (250 मिलीलीटर प्रत्येक) बरामद किए गए। इस संबंध में पी.एस. चनैनी में मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!