सड़क हादसों को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस का अहम कदम, इस इलाके में चलाया विशेष अभियान

Edited By Sunita sarangal, Updated: 12 Mar, 2024 04:08 PM

traffic drive in bandipora

जानकारी के अनुसार यह अभियान एस.एस.पी. ट्रैफिक ग्रामीण कश्मीर रविंदर पाल सिंह के निर्देशों के तहत चलाया गया

बांडीपूर : बांडीपूर ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए आज एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीण कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने आज उत्तरी कश्मीर के बांडीपूर जिले के सुंबल इलाके में उक्त अभियान चलाया। 

यह भी पढ़ें : Breaking : सांबा में एक बार फिर हुआ ब्लास्ट, मौके पर मच गई अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार यह अभियान एस.एस.पी. ट्रैफिक ग्रामीण कश्मीर रविंदर पाल सिंह के निर्देशों के तहत चलाया गया और टीम का नेतृत्व एस.ओ. ग्रामीण टैफिक सुंबल अल्ताफ अहमद ने किया। इस दौरान एस.ओ. के साथ विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अभियान की जानकारी देते एस.ओ. अल्ताफ अहमद ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुंबल क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाना है। इस समस्या को रोकने के लिए भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे ताकि आम जनता ट्रैफिक नियमों को समझ सके। अगर आम जनता ट्रैफिक नियमों को समझेगी और फॉलो करेगी तो सड़क दुर्घटनाएं खुद ही कमी हो जाएंगी। इस बीच स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के प्रयासों की सराहना की और सुंबल शहर में आयोजित इस अभियान के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!