राजौरी में चोरों का कारनामा, शराब के ठेके को बनाया निशाना

Edited By VANSH Sharma, Updated: 27 Jan, 2026 03:44 PM

thieves strike in rajouri targeting a liquor store

सुबह जब ठेका मालिक दुकान पर पहुंचा, तो उसने दीवार टूटी हुई देखी। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

राजौरी (शिवम बक्शी): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में बीती रात चोरों ने एक शराब ठेके में सेंध लगाने की कोशिश की। अज्ञात चोरों ने ठेके में घुसने के लिए ईंटों की दीवार में छेद कर दिया, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

सुबह जब ठेका मालिक दुकान पर पहुंचा, तो उसने दीवार टूटी हुई देखी। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, चोर दीवार तोड़कर ठेके के अंदर घुसना चाहते थे, लेकिन चोरी को अंजाम देने में असफल रहे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ठेके से कोई शराब या नकदी चोरी हुई है या नहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!