जम्मू-कश्मीर के कठुआ में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई तस्वीरें

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Aug, 2024 01:14 PM

theft incident in kathua jammu and kashmir pictures captured in cctv

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व चोरों की धरपकड़ के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।

कठुआ : बीती रात को चोरों ने नगरोटा पंचायत के 4 घरों को निशाना बनाया और लाखों की चोरी को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने 4 घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। गौरतलब है कि जब चोरों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा रहा था तो तस्वीरें सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व चोरों की धरपकड़ के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Budha Amarnath Yatra: आज से शुरू होगी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जानकारी के अनुसार गत रात को चोरों ने पुरुषोत्तम कुमार के घर को निशाना बनाते हुए वहां से 5 तोले के करीब सोने के गहने चुरा लिए। इसके अलावा तीन अन्य घरों को भी चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां से भी सामान चोरी किया है। कुछ सामान उथल-पुथल कर चोरों ने घरों के बाहर फैंका था।

बताया जा रहा है कि चोर तीन घरों में वारदातें करने के बाद जब चौथे घर को निशाना बना रहे थे तो उस समय उस घर के सदस्य उठ गए। इसके बाद चोर मौके से भाग निकले। इसके बाद सुबह इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस टीम ने भी मौके पर जाकर छानबीन की।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि चोरों की वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हुई है जिसे पुलिसकर्मियों को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी आसपास के गांवों में चोर दस्तक दे चुके हैं, लेकिन पुलिस को चाहिए कि चोरों को पकड़ने के लिए विशेष तौर पर अभियान चलाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!