Poonch में जंगली भालुओं का आतंक, एक और दर्दनाक मामला आया सामने

Edited By VANSH Sharma, Updated: 29 Oct, 2025 07:09 PM

terror of wild bears in poonch

उन्होंने आरोप लगाया कि भालू अब घरों तक आकर हमले कर रहे हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

पुंछ (धनुज शर्मा): पुंछ जिले की मंडी तहसील के गांव सेड़ी खवाजा में एक जंगली भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को देर शाम राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल महिला की पहचान 35 वर्षीय परवीन अख्तर, पुत्री मोहम्मद बशीर, निवासी गांव सेड़ी खवाजा के रूप में हुई है। 

भालू के हमले में महिला की पीठ और छाती पर गहरी चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन जंगली भालुओं के हमले हो रहे हैं, जिससे लोगों में भय और रोष व्याप्त है। घायल महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से वाइल्ड लाइफ विभाग को सक्रिय करने की मांग की है, ताकि जंगली भालुओं पर काबू पाया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भालू अब घरों तक आकर हमले कर रहे हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!