Edited By Neetu Bala, Updated: 06 May, 2024 01:18 PM
राजौरी जिले में पुलिस ने 3 लापता नाबालिग लड़कियों को ढूंढकर उनके परिवारों से मिलवाया है।
राजौरी ( शिवम बक्शी ) : राजौरी जिले में पुलिस ने 3 लापता नाबालिग लड़कियों को ढूंढकर उनके परिवारों से मिलवाया है। राजौरी शहर के पास एक गांव की रहने वाली 3 नाबालिग लड़कियां कुछ दिन पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थीं, जिससे स्थानीय लोगों और उनके परिवारों में चिंता बढ़ गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्टेशन राजौरी में मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच के लिए पी.एस.आई. मनीष सिंह और पी.एस.आई. अनीस चौधरी के नेतृत्व में 2 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान कई तकनीकी सुराग मिले और टीम ने जम्मू और महाराष्ट्र पुणे सहित विभिन्न क्षेत्रों में छापे मारे और तलाशी ली। तीनों लड़कियों का पता लगाया गया और उन्हें उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें : Big News: किसानों के विरोध के कारण दिल्ली-कटड़ा की 4 ट्रेनें 7 मई तक रद्द