Edited By Subhash Kapoor, Updated: 25 Apr, 2026 12:58 AM

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि भारतीय वायुसेना (IAF) का एक विमान किश्तवाड़ में क्रैश हो गया है। हालांकि अब इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया गया है।
किश्तवाड़: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया जा रहा था कि भारतीय वायुसेना (IAF) का एक विमान किश्तवाड़ में क्रैश हो गया है। हालांकि अब इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया गया है।
Press Information Bureau की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है।
PIB ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि किए गए वीडियो या खबरों को सांझा न करें, क्योंकि इससे भ्रम फैलता है और अनावश्यक दहशत पैदा हो सकती है। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि किसी भी जानकारी की सच्चाई जानने के लिए हमेशा आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
सोशल मीडिया यूजर्स को सतर्क करते हुए कहा गया है कि अगर उन्हें इस तरह की कोई संदिग्ध पोस्ट या वीडियो नजर आए, तो उसे तुरंत रिपोर्ट करें, ताकि फेक न्यूज पर रोक लगाई जा सके। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि डिजिटल दौर में फर्जी खबरें कितनी तेजी से फैलती हैं, और उनसे बचने के लिए जागरूक रहना कितना जरूरी है।