J&K: नाका चेकिंग में चौंकाने वाला खुलासा, कार से ₹77 हजार नकद बरामद

Edited By VANSH Sharma, Updated: 31 Jan, 2026 05:28 PM

rajouri police seize drugs  77 000 cash during checking

जानकारी के अनुसार, पुलिस पार्टी सलानी पुल, राजौरी में नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक हुंडई i20 कार (नंबर JK11H-3459) को रोककर जांच की गई।

राजौरी (शिवम): पुलिस थाना राजौरी की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान एक युवक को चरस जैसे मादक पदार्थ और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस पार्टी सलानी पुल, राजौरी में नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक हुंडई i20 कार (नंबर JK11H-3459) को रोककर जांच की गई।

पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम राजन कुमार पुत्र कश्मीर सिंह, निवासी सरानू, तहसील एवं जिला राजौरी बताया। वाहन और युवक की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 10 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ और ₹77,510 नकद बरामद किए। इस मामले में पुलिस थाना राजौरी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!