Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Apr, 2024 10:43 AM
जानकारी के अनुसार सीमावर्ती इलाके के पूर्व सरपंच व उनके एक साथी वाइन शॉप पर पहुंचे
साम्बा(अजय): साम्बा में वाइन शॉप पर लगातार हो रही ओवर चार्जिंग के विरोध में लोगों ने एक्साइज विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और इसकी शिकायत प्रशासन तक की। वहीं स्थिति खराब होती देख मौके पर साम्बा पुलिस भी पहुंची और लोगों को शांत करवाया।
यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन का जम्मू पर भी पड़ रहा असर, ट्रेनों के आवागमन में देरी से यात्री परेशान
जानकारी के अनुसार साम्बा के सीमावर्ती इलाके के पूर्व सरपंच विनोद कुमार व उनके एक साथी वाइन शॉप पर पहुंचे और शराब के ज्यादा पैसे लेने पर उनसे बिल की मांग की तो वे आनाकानी करने लगे। वहीं इसके बाद उन्होंने इसका जोरदार विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में और भी लोग पहुंच गए। इस दौरान एक्साइज विभाग के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया गया और वाइन शाप प्रबंधक के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें : Tulip Garden Srinagar के टूटे सारे रिकॉर्ड, 4 लाख से पार हुई Tourists की संख्या
पूर्व सरपंच विनोद कुमार ने कहा कि लगातार प्रिंट रेट से अधिक पैसे बसूले जा रहे हैं और लगातार लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक्साइज विभाग के बड़े-बड़े दावे फेल हो जाते हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि था कि प्रिंट रेट से अधिक शराब बेचने पर दुकान सीज होगी और जुर्माना किया जाएगा, लेकिन सरेआम यह करप्शन करके लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोध करने पर वाइन शॉप वाले धमकी देने पर उतर आते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस पर पूरी कार्रवाई करे।