J&K: नाका चेकिंग दौरान पुलिस को सफलता, हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

Edited By VANSH Sharma, Updated: 04 Jan, 2026 03:28 PM

police achieve success during checkpoint checking

जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी में पुलिस थाना सुंदरबनी की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई की है।

राजौरी (शिवम): जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी में पुलिस थाना सुंदरबनी की टीम ने नाका चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 4 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईटीआई नाका सुंदरबनी पर नियमित जांच के दौरान जम्मू से राजौरी की ओर जा रही एक टेंपो ट्रैवलर (पंजीकरण संख्या PB01D-8780) को रोका गया। वाहन में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। संदेह के आधार पर जब उसकी व्यक्तिगत तलाशी ली गई, तो उसके पास से 4 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर शाह पुत्र मुनव्वर हुसैन, निवासी द्राज, कोटरांका, जिला राजौरी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना सुंदरबनी में एफआईआर संख्या 01/2026 दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!