Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Nov, 2026 12:37 PM

जानकारी के अनुसार कुलगाम में आतंकी हमले और किश्तवाड़ में एस.पी.ओ. के शव मिलने के बाद पूरे केंद्र शासित प्रदेश में काफी गुस्सा और रोष देखने को मिल रहा है।
जम्मू डेस्क(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला गुड़गांव में हुए आतंकी हमले के बाद और जिस तरह कल जिला किश्तवाड़ में दो SPO की गोलियों से छलनी हुई डेड बॉडी मिली, इसके बाद जम्मू के लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा देखा जा रहा है। जम्मू के लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी के चलते आज जम्मू में डोगरा चौक के बाहर लोगों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार कुलगाम में आतंकी हमले और किश्तवाड़ में एस.पी.ओ. के शव मिलने के बाद पूरे केंद्र शासित प्रदेश में काफी गुस्सा और रोष देखने को मिल रहा है। इसी के चलते आज जम्मू के डोगरा चौक के बाहर लोगों ने पाकिस्तान का झंडा और पुतला फूंका। इस दौरान लोगों ने रोष व्यक्त करते ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए। साथ ही उन्होंने पी.ओ.के. को अपने कब्जे में लो के भी नारे लगाए।
जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में हमले करवाता रहता है। उसकी वजह से देश के कई जवानों को शहीद होना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील करते कहा कि बहुत हो गया, अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है।
उन्होंने सरकार से अपील करते कहा कि जम्मू-कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान के पास है, उस पी.ओ.के. वापस हासिल किया जाए। इसके अलावा पाकिस्तान पर सर्जिकल अटैक किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी आतंकी गतिविधियां पी.ओ.के. में होती हैं जब वो हिस्सा भारत के पास वापस आ जाएगा तो सारी आतंकी गतिविधियों पर रोक लग जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां काफी कम हो गई हैं लेकिन उनकी मांग है कि सरकार इन आतंकी गतिविधियों को पूरी तरह से खत्म कर दे ताकि देश का कोई और जवान शहीद न हो।
अंत में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बैठे सभी OGW को पकड़ा जाना चाहिए और कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए क्योंकि आतंकियों को मदद देने वाले और देश में रहकर देश से गद्दारी करने वालों को सजा मिलनी ही चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here