Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Nov, 2026 02:55 PM

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अगले दो-तीन दिनों तक बारिश जारी रहती है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होती है, तो पानी की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है।
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : जम्मू-कश्मीर में मौसम का बदला मिजाज अब लोगों के लिए राहत लेकर आया है। बारामूला जिले में आज सुबह से ही मौसम बादलों से घिरा रहा, जिसके बाद जिले के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अब तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से बारिश नहीं होने के कारण जिले के नदी-नालों और प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया था। इसके चलते कई इलाकों में पीने के पानी की किल्लत भी पैदा हो गई थी।
आज हो रही तेज बारिश से लोगों को उम्मीद जगी है कि जल स्रोतों में पानी का स्तर बढ़ेगा और पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अगले दो-तीन दिनों तक बारिश जारी रहती है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होती है, तो पानी की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश और बर्फबारी न केवल पीने के पानी की जरूरत पूरी करने के लिए, बल्कि खेतीबाड़ी के लिए भी बेहद जरूरी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here