Edited By VANSH Sharma, Updated: 07 Mar, 2026 07:16 PM

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है।
पुंछ (धनुज शर्मा): जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। मेंढर पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को मेंढर पुलिस ने ढक्की इलाके में नाका लगाकर आने-जाने वाले लोगों की जांच शुरू कर रखी थी। इसी दौरान गांव भेरा से तहसील मुख्यालय मेंढर की ओर आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर रास्ता बदलने की कोशिश करने लगा।
युवक की हरकत पर शक होने पर पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से करीब 7–8 ग्राम नशीला पदार्थ (हेरोइन) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। गिरफ्तार युवक की पहचान इम्तियाज अहमद पुत्र मोहम्मद ताज, निवासी गांव भेरा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 35/2026 के तहत धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here