बर्फ के तूफान में Ganderbal पुलिस का 'वीडियो' वायरल, यात्रियों के लिए बनी 'देवदूत', देखें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 17 Jan, 2026 01:12 PM

ganderbal police s video goes viral during snowstorm

सोनमर्ग इलाके में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते कई वाहन फंस गए,

गांदरबल ( मीर आफताब )  :  सोनमर्ग इलाके में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते कई वाहन फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए गांदरबल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फंसे हुए वाहनों और यात्रियों को सुरक्षित निकाला।

इस बीच, बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने हंग से सोनमर्ग तक सड़क बहाली के लिए अपनी मशीनरी तैनात की है। बर्फ हटाने का कार्य लगातार जारी है, ताकि यात्रियों के लिए सड़क को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।

आज सोनमर्ग में हल्की से भारी बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गईं और दृश्यता (विजिबिलिटी) में भी कमी आई। खराब मौसम के बावजूद सोनमर्ग पुलिस आम जनता और पर्यटकों की मदद में लगातार जुटी हुई है।

प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे केवल एंटी-स्किड चेन लगी गाड़ियों से ही यात्रा करें और मौसम व यातायात से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!