Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Mar, 2026 04:14 PM

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू के सतवारी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू के सतवारी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आप को बता दें कि इस समय शायद सोना चांदी खरीदना है फिर भी आसान है लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है।
एक चोरी की घटना सामने आई है जिसमें महिला अपने किसी रिश्तेदार की मौत पर को पंजाब गई हुई थी और पीछे से चोरों ने दिनदहाड़े घर से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर चुरा लिया। जब महिला पंजाब से वापस जम्मू घर आई और किचन में चाय बनाने के लिए पहुंची तो वह हैरान हो गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें चोर सिलेंडर को लेकर जाते हुए साफ दिख रहा है। महिला ने सतवारी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया और महिला ने पुलिस से अपील की है कि इस चोर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए नहीं तो पता ही नहीं कितने घरों से सिलेंडर चोरी कर सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here