बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा Jammu, रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर दिखी भक्तों की भीड़

Edited By Kamini, Updated: 08 Jul, 2025 03:33 PM

crowd of devotees at registration centers for amarnath yatra

जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 2 जुलाई 2025 को अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच पहला जत्था जम्मू से रवाना हुआ था।

जम्मू (तनवीर) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई 2025 को कड़ी सुरक्षा के बीच पहला जत्था जम्मू से रवाना हुआ था। उसी के चलते आज 7वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया है। भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

PunjabKesari

जम्मू बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए यात्रियों में बहुत ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। यात्री ऑफलाइन रजिस्टर करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। उसी को देखते हुए आज पंजाब केसरी के टीम महाजन हॉल सभा में पहुंची, जहां पर यात्रियों का मेडिकल के साथ-साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हो रही है। इस दौरान यात्रियों के लिए लंगर की व्यवस्था सरकार और प्रशासन द्वारा जम्मू के महाजन हाल में प्रदान की जा रही है।

PunjabKesari

यात्रियों में बाबा बर्फानी के दर्शन करने का काफी ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं यात्रियों ने पंजाब केसरी से बात करते हुए कहा कि यहां की व्यवस्था प्रशासन द्वारा बिल्कुल सही है। उन्हें किसी प्रकार की समस्याएं नहीं आ रही है। यात्रियों ने सरकार का और प्रशासन का किया धन्यवाद किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!