Big Breaking Jammu : Cancel हुआ 12वीं कक्षा का पेपर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 Mar, 2024 01:12 PM

class 12 paper cancel in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार आज 12वीं कक्षा का पेपर केंसल कर दिया गया है।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार आज 12वीं कक्षा का पेपर केंसल कर दिया गया है। दरअसल, बच्चों को परीक्षा दौरान 12वीं की जगह 11वीं का पेपर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  GMC के मरीजों के लिए चिंता भरी खबर, डॉक्टरों ने दिया अल्टीमेटम

जानकारी के अनुसार आज 12वीं कक्षा का फिजिकल एजुकेशन का पेपर था। इस दौरान गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल परगवाल में जब छात्र पेपर देने के लिए बैठे तो बच्चों को पेपर 12वीं कक्षा की जगह 11वीं कक्षा का मिला। इसमें प्रश्नपत्र में सवाल 11वीं कक्षा के थे। इसके चलते बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान बच्चों का कहना था कि 70 नंबर का पेपर था और शिक्षा विभाग को पेपर होने देना चाहिए था, कैंसल नहीं करना चाहिए था। रिजल्ट के बाद बच्चों को ग्रेस मार्क्स दे दिए जाते। आने वाले समय में जे.ई.ई. की भी परीक्षा है, बच्चों को उसकी भी तैयारी करनी है। अब यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर शिक्षा विभाग से इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!