Edited By Sunita sarangal, Updated: 16 Mar, 2024 09:33 AM
इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।
जम्मू: नगरोटा पुलिस ने पशु तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 6 दुधारू मवेशियों को भी छुड़वाया।
जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर नगरोटा पुलिस ने टी.सी.पी. पर नाका लगा कर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान जम्मू से नगरोटा की तरफ जा रहे एक महिंद्रा वाहन को रोका। वाहन में लोड मवेशियों के बारे में पूछे जाने पर आरोपी चालक कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस ने 6 मवेशियों को मुक्त करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद रशीद निवासी ऊधमपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।