Breaking: J&K के इस इलाके में दहशतगर्दों की मौजूदगी की सूचना, Search Operation शुरू

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Jul, 2024 01:38 PM

breaking information about the presence of terrorists in this area of  j k

संयुक्त बलों ने तेजी से इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

जम्मू  ( रोहित मिश्रा ) : जम्मू के अखनूर में दो संदिग्धों की मौजूदगी होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसी सूचना के बाद संयुक्त बलों ने जम्मू क्षेत्र के अखनूर इलाके में घेराबंदी कर दी है व साथ ही तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि स्थानीय लोगों ने दो संदिग्धों की संदिग्ध गतिविधिया देखी हैं और उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। संयुक्त बलों ने तेजी से इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ेंः  "Pakistan अपनी हरकतों से बाज आए, नहीं तो चुकानी पड़ेगी भारी कीमत" : Ravindra Raina

सूत्रों ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि दोनों संदिग्ध हथियारबंद थे। स्थानीय लोगों ने संदिग्धों को सेना की स्थापना के करीब देखा था। इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गौरतलब है कि जम्मू क्षेत्र में हाल के दिनों में आतंकवादी हमलों में तेजी देखी गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!