Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Mar, 2024 11:20 AM
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका लगा है।
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को झटका लगा है। जानकारी के अनुसार कठुआ के भाजपा के पूर्व विधायक दुर्गा दास मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें : घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, बस यूनियन ने किया चक्का जाम
प्रवक्ता ने बताया कि कठुआ के हीरानगर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतने वाले दास एक समारोह में डैमोक्रेटिक प्रोग्रैसिव आजाद पार्टी (डी.पी.ए.पी.) के नेता मोहम्मद इकबाल डार के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक का जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस प्रभारी भरत सिंह सोलंकी सहित विभिन्न पार्टी नेताओं ने स्वागत किया।