Jammu में कृत्रिम झील जल्द होगी तैयार, कारोबार में होगा इजाफा... ऐसा है सरकार का Plan

Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Mar, 2025 07:39 PM

artificial lake will be ready soon in jammu  business will increase

सालों से बस काम चल ही रहा हैं। पिछले कुछ अर्से से तेजी तो आई हैं लेकिन अभी भी काफी कुछ किया जाना बाकी है।

जम्मू : जम्मू शहर की सबसे बड़ी परियोजना तवी पर कृत्रिम झील के लिए अब शहरवासियों की नजरें तरस रही है। तवी में बाढ़ जैसे हालात पैदा होते ही लोगों को सपना टूटता नजर आता हैं लेकिन सरकारी वादों के बाद उम्मीद कायम हैं। पांच दिसम्बर 2009 को 58 करोड़ की रा​शि से परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन यह परियोजना लटकते लटकते 2025 में भी निर्माणाधीन ही हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से परियोजना को जम्मू स्मार्ट सिटी के तहत लाया गया हैं और अब यह परियोजना की लागत 200 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी हैं। गुजरात की साबरमती नदी की तर्ज पर विकसित की जा रही तवी रिवर फ्रंट के साथ ही तवी कृत्रिम झील परियोजना का काम चल रहा है।

ये भी पढ़ेंः  पूरे देश में बिखरेगी ' पहाड़ी केसर ' की खुशबू, खाने को बनाएगा लजीज, किसान होंगे मालामाल

आ​धिकारिक सूत्रों के अनुसार कृत्रिम झील परियोजना इस साल पूरी हो जाएगी। हालांकि मौके पर जाकर और स्थानीय लोगों के अनुसार तवी नदी जम्मू शहर की मुख्य नदी हैं और चिनाब क्षेत्र से होते हुए उधमपुर से जम्मू की तरफ आती हैं। बारिश होने पर अक्सर इसमे बाढ़ आ जाती हैं। लोगों का कहना हैं कि तवी पर कृत्रिम झील देखने के लिए अब आंखें तरस गई हैं। काम में तेजी तो आई हैं पर संशय बरकरार हैं। इस कारण यह हैं कि बारिश में यहां बाढ़ रहती हैं। इसे में कृत्रिम झील का आकार कैसा होगा।

ये भी पढ़ेंः  ' भोलेनाथ ' के मंदिर में अद्भुत चमत्कार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

आहान शर्मा का कहना हैं कि सालों से बस काम चल ही रहा हैं। पिछले कुछ अर्से से तेजी तो आई हैं लेकिन अभी भी काफी कुछ किया जाना बाकी है। ऐसे में सरकार व उपराज्यपाल प्रशासन चाहे जो भी कहे लेकिन इस साल काम पूरा होगा इस पर संशय बरकरार है। उल्लेखनीय हैं कि परियोजना के तहत गुजरात की साबरमती नदी की तर्ज पर विकसित हो रहे तवी रिवर फ्रंट के साथ जब यहां कृत्रिम झील बन जाएगी तो वाटर स्पोटर्स जैसी गतिवि​धियां भी होगी। तवी पुल से भगवती नगर पुल के बीच किनारों व आसपास शापिंग मॉल, रेस्टोरेेंट, सिनेप्लेक्स समेत आकर्षक व्यावसायिक भवन भी बनेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!