यात्रीगण ध्यान दें! खराब मौसम के चलते Railway ने रद्द की ये ट्रेनें

Edited By VANSH Sharma, Updated: 26 Aug, 2025 06:47 PM

railway has canceled these trains due to bad weather

लगातार हो रही भारी बारिश का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। जानकारी मिली है कि बाढ़ और खराब मौसम के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। जानकारी मिली है कि बाढ़ और खराब मौसम के कारण रेलवे ने 18 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रद्द की गई ट्रेनों में कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कटरा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस, कटरा-दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी एक्सप्रेस और कटरा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य पैसेंजर ट्रेनें भी रद्द की गई हैं।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। मौसम सुधरने के बाद ही ट्रेनों को दोबारा चलाने का फैसला लिया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस ज़रूर जांच लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!