Edited By Neetu Bala, Updated: 05 Jul, 2025 11:55 AM

सुबह दोनों मार्गों से 14000 से अधिक यात्रियों को कश्मीर क्षेत्र के पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति दी गई।
श्रीनगर : अमरनाथ यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार को 14,515 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किए। इस वर्ष यात्रा शुरू होने के 2 दिनों में 26,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 7 बजे तक 14,515 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन किए। इनमें 11,440 पुरुष, 2426 महिलाएं, 91 बच्चे, 221 साधु, 9 ट्रांसजैंडर श्रद्धालु और सुरक्षा बलों के 328 जवान शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः Ramban में अमरनाथ यात्रा के दौरान हादसा, 26 तीर्थयात्री घायल
गौर रहे कि पहले दिन 12,348 श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए थे। इन 2 दिनों में कुल 26,863 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में पहुंचे। गौर रहे कि 3 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल के दोहरे मार्गों से सुचारू रूप से चल रही है। सुबह दोनों मार्गों से 14000 से अधिक यात्रियों को कश्मीर क्षेत्र के पहलगाम और बालटाल बेस कैंप से पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने की अनुमति दी गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here