Amarnath Yatra मार्ग पर तीर्थयात्री के साथ दर्दनाक हादसा, मौ*त

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Jul, 2025 05:28 PM

a tragic accident with a pilgrim on the amarnath yatra route death

मौके पर मौजूद चिकित्साकर्मियों के तत्काल प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उ

श्रीनगर ( मीर आफताब ) : श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद मामला सामने आया है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यहां यात्रा मार्ग पर शेषनाग में एक तीर्थ यात्री को हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई है। मृतक की पहचान 39 वर्षीय दिलीप श्रीवास्तव पुत्र गजराज श्रीवास्तव निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। 

ये भी पढ़ेंः  Srinagar : मुहर्रम जुलूस में तनाव की झलक, ईरान और हिजबुल्लाह के लहराए गए झंडे

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्री की शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा मार्ग पर शेषनाग में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर मौजूद चिकित्साकर्मियों के तत्काल प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं और आगे की प्रक्रियाओं के लिए शव को पास के एक चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!