Jammu Kashmir में पंजाब के युवक दर्दनाक हादसे का शिकार, परिवारों का हाल-बेहाल

Edited By VANSH Sharma, Updated: 09 Nov, 2025 07:55 PM

punjab youth becomes victim of tragic accident in jammu kashmir

इस बीच पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

राजौरी (शिवम): राजौरी जिले के थाना मंजाकोट के अंतर्गत आने वाले पतरारा मोड़ में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मंजाकोट से बिम्बर गली की ओर जा रही कार (पंजीकरण संख्या JK11B-5085) की आमने-सामने टक्कर एक मोटरसाइकिल से हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए PHC मंजाकोट पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए GMC राजौरी रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान विशाल कुमार पुत्र महिपाल निवासी पटियाला (पंजाब), अनिल कुमार पुत्र मंगल निवासी खोरापटना, और राहुल पुत्र पिंका निवासी पटियाला (पंजाब) के रूप में हुई है। इस बीच पुलिस ने मामले की जानकारी ली है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!