Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Apr, 2024 05:35 PM
नाबालिग लड़की को सिक्किमसुरा श्रीनगर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
श्रीनगर (मीर आफताब): बुधवार दोपहर उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में श्रीनगर-बांदीपोरा रोड पर एक ऑटोरिक्शा के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह ऑटोरिक्शा उक्त रोड से जा रहा था जो कि तेजरफ्तार होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऑटोरिक्शा में पांच लोग सवार थे जो बुरी तरह से घायल हुए हैं और एक नाबालिग लड़की की मृत्यु हो गई है। दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की।
ये भी पढ़ेः CM Yogi in J&K: कठुआ में जमकर गरजे CM Yogi,कहा-पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान देता है सफाई
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां से एक नाबालिग लड़की को सिक्किमसुरा श्रीनगर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक लड़की की पहचान फरकाना (10) दख्तर-उल-लताफ अहमद निवासी अजास बांदीपोरा के रूप में हुई है। इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।