सोपोर में रहस्यमय परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, मामला दर्ज

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Mar, 2024 06:50 PM

dead body of a person found under mysterious circumstances in sopore

उत्तरी कश्मीर के सोपोर गांव में बुधवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति रहस्यमय स्थिति में मृत पाया गया है।

जम्मू-कश्मीर( मीर आफताब) : उत्तरी कश्मीर के सोपोर गांव में बुधवार सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति रहस्यमय स्थिति में मृत पाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोपोर के दुरू गांव में आज सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव बेहोशी की हालत में देखा गया। जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ेंः-  पुलिस ने ऐसे सुलझाया लाखों के मोबाइल चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

मृतक की पहचान मुश्ताक अहमद पुत्र गुलाम रसूल निवासी गनई मोहल्ला दुरू सोपोर के रूप में हुई है। इस घटना के दौरान एस.पी. सोपोर दिव्या डी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल सोपोर ले जाया गया है और कानूनी चिकित्सा औपचारिकताओं के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!