Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Mar, 2024 01:56 PM
आए दिन चोरियों की वारदातें व सक्रीय नशेड़ियों के चलते आम लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
जम्मू: बागे बाहू पुलिस क्षेत्राधिकार गोरखा नगर में एक पूर्व पार्षद के घर चोरी के प्रयास के बाद स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवालिया निशान लगाकर अपना रोष प्रकट किया।
जानकारी के अनुसार गोरखा नगर के पार्षद का परिवार कुछ समय के लिए ए.टी.एम. में गया हुआ था। जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर में घुसे अज्ञात चोर उन्हें देख कर भाग गए। घर कांग्रेस के पूर्व पार्षद का था। परिजनों का आरोप था कि पुलिस को सूचित करने के बाद भी कई घंटों तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उनका आरोप था कि पहले तो गौरखा नगर में कोई ऐसी आपराधिक गतिविधियां नहीं होती थीं, परन्तु अब आए दिन चोरियों की वारदातें व सक्रीय नशेड़ियों के चलते आम लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः- बिजली विभाग का चला डंडा, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई सख्त कार्रवाई