Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Mar, 2024 05:43 PM
टीम ने गैर-मुमकिन खड्ड पर नवनिर्मित चार दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
जम्मू (रोहित मिश्रा): शहर में अवैध निर्माण करवाने वालों पर प्रशासन का डंडा चल पड़ा है। जानकारी के अनुसार आज डी.सी. जम्मू सचिन कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला जम्मू प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की घोषणा की है। अपने अभियान को जारी रखते हुए गुरुवार को एस.डी.एम. अखनूर लेख राज और तहसीलदार अखनूर नरेश कुमार ने अखनूर पुलिस पार्टी के साथ, एस.डी.पी.ओ. और एसएचओ तारिक अहमद की मौजूदगी में अखनूर के गांव ढोक जागीर में तोड़फोड़ अभियान चलाया। बता दें कि मौके पर टीम ने गैर-मुमकिन खड्ड पर नवनिर्मित चार दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
ये भी पढ़ेंः- Ramban में ईवीएम-वीवीपैट के रैंडमाइजेशन का पहला चरण आयोजित