भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ACB ने रिश्वतखोर ASI को रंगे हाथों दबोचा

Edited By VANSH Sharma, Updated: 20 Jan, 2026 03:51 PM

zero tolerance on corruption

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मेंढर इलाके में एक एएसआई को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुंछ (धनुज शर्मा): भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मेंढर इलाके में एक एएसआई को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई पर एक मामले में कार्रवाई न करने और राहत देने के बदले पैसे मांगने का आरोप है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति ने एसीबी को शिकायत दी थी कि संबंधित एएसआई उससे अवैध रूप से पैसे मांग रहा है। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। जैसे ही एएसआई ने शिकायतकर्ता से ₹5,000 की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

PunjabKesari

एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!