Poonch: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौ.त, इस हालत में मिला शव

Edited By VANSH Sharma, Updated: 11 Oct, 2025 04:57 PM

young man dies under suspicious circumstances

जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है।

पुंछ (धनुज शर्मा): जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है। आज शाम नाखांवाली रोड के किनारे की नाली में एक शव मिला। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने सभी प्रकार के प्रयास करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मुनीर हुसैन, पुत्र मोहम्मद हुसैन, निवासी गांव सिब लोरन, तहसील मंडी के रूप में हुई है। मैडिसन सुपरिटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक ने बताया कि मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और इसके बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!