Rajouri में हर्षोल्लास से मनी विजयादशमी, रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब

Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Oct, 2025 06:27 PM

vijayadashami celebrated with great enthusiasm in rajouri

पारंपरिक तरीके से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया।

राजौरी ( शिवम बक्शी ):  पूरे जम्मू कश्मीर में दशहरे का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस के साथ ही राजौरी जिले में भी विजयादशमी (दशहरा) का पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। दशहरा ग्राउंड, राजौरी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पारंपरिक तरीके से रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों का दहन किया गया, जिसे देखने के लिए हर आयु वर्ग के लोग उत्सुकता से पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान पुतलों के साथ प्रतीकात्मक लंका दहन भी किया गया, जिसने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश एक बार फिर समाज को दिया। पूरे आयोजन स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से सजाया गया था। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी ने माहौल को और भी उत्सवपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर स्थानीय नेताओं, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और लोगों को सद्भाव, एकता और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!