Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Mar, 2024 06:55 PM
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार सुबह मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर नमन किया है।
कटड़ा: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल व श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने बुधवार सुबह मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर नमन किया है। सिन्हा ने बुधवार सुबह माता रानी की भव्य आरती में हाजरी लगते हुए मां वैष्णो देवी की प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन करते हुए जम्मू-कश्मीर की खुशहाली की कामना भी की। इस मौके पर सीईओ श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग सहित श्राइन बोर्ड के आला अधिकारी व जिला रियासी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मिली जानकारी के अनुसार सिन्हा मंगलवार देर रात वैष्णो देवी भवन पहुंचे, वहां पर विश्राम करते हुए बुधवार की सुबह वैष्णो देवी भवन पर हुई आरती में हाजरी लगाने के बाद अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
ये भी पढे़ेंः- "CAA देश हित के लिए लिया गया फैसला, नहीं जाएगी किसी की नागरिकता..."