Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Jul, 2024 07:15 PM
अधिकारियों ने पाया कि कई दुकानदारों व लोगों द्वारा नाली व नालियों पर अतिक्रमण किया गया है
जम्मू : जम्मू नगर निगम की टीम और नगर मैजिस्ट्रेट द्वारा शनिवार को शहर के जोन 1 के कई इलाकों का औचक दौरा किया गया। इस दौरान गंंदगी फैलाने और अतिक्रमण करने वालों पर निगम की गाज गिरी।
ये भी पढे़ंः JK Breaking: खाई में गिरी मिनी बस, 2 की दर्दनाक मौत, 17 घायल
दौरे के दौरान निगम अधिकारियों ने पाया कि कई दुकानदारों व लोगों द्वारा नाली व नालियों पर अतिक्रमण किया गया है, जिसके चलते राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पाया गया कि कई जगहों पर गलियों और नालियों में गदंगी फैंकी गई है। ऐसे में निगम ने कई अतिक्रमणकारियों और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की।
निगम मैजिस्ट्रेट ने निगम के नियमों का उल्लंघन करने वालों, अस्वच्छ स्थिति पैदा करने वालों और अतिक्रमण करने वाले लोगों के चालान काटते हुए उनसे 10,400 रुपए का जुर्माना भी वसूला। इस दौरान अभियान में निगम के अधिकारी विजय कुमार, विवेक सूद, सुभाष चंद्र, राज कुमार व अन्य उपस्थित थे।