Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 May, 2024 12:20 PM
साम्बा में घुसपैठ की नाकाम कोशिश को लेकर बी.एस.एफ. जम्मू फ्रंटियर के आई.जी. डीके बूरा ने जानकारी दी है।
साम्बा(अजय): साम्बा में घुसपैठ की नाकाम कोशिश को लेकर बी.एस.एफ. जम्मू फ्रंटियर के आई.जी. डीके बूरा ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर पुलिस का आतंक के खिलाफ Action, पाकिस्तान में बैठे 7 आतंकवाद समर्थकों पर की ये कार्रवाई
उन्होंने घुसपैठ की नाकाम कोशिश के बारे में बताते हुए कहा कि बी.एस.एफ. के जवानों ने सीमा पार कुछ हलचल देखी और उस पर नजर रखी। उसने (घुसपैठिए ने) पहले सीमा पार की और जब उसने अंदर घुसने की कोशिश की, तो जवानों ने उसे चुनौती दी और रुकने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। बाद में जवानों ने उसे मार गिराया। ऐसा लगता है कि घुसपैठिया घुसने की कोशिश कर रहा था और हो सकता है कि पाकिस्तान से अन्य लोग भी हों। फिलहाल इस दौरान मृतक से कोई बड़ी बरामदगी नहीं हुई है। ऐसा लगता है कि उसे सिर्फ जांच के लिए भेजा गया था और यह एक गाइड भी हो सकता है।