Edited By Neetu Bala, Updated: 31 Jul, 2025 05:14 PM

मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की है।
जम्मू : जम्मू में लगातार बारिश का दौर जारी है। एक तरफ जहा बारिश गर्मी व उमस से लोगों को राहत दे रही है , वहीं भारी बारिश के कारण सूर्यपुत्री तवी नदी भी उफान पर आ गई है। इसके अलावा नदी-नालों में तेज बहाव है। प्रशासन ने पहले से ही लोगों को नदी-नालों से दूर रहने के निर्देश दिए हुए हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार जम्मू में 24 घंटों में 27.9 मी.मी. बारिश दर्ज की गई है और वीरवार यानी आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कई पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की है।
ये भी पढ़ेंः बड़ा खुलासा : चीनी तकनीक से लैस हुआ पाकिस्तान, PoK में नेटवर्क.... भारत पर रख रहा नजर
बारिश के कारण कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। इन मार्गों को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। बारिश की वजह से कई कच्चे घरों और पशुओं के शेड्स को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का सही आंकलन करने के लिए प्रशासन द्वारा सर्वे जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here