भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम! जम्मू-कश्मीर के दो जिलों को मिले नए ACB भवन, LG ने किया उद्घाटन

Edited By VANSH Sharma, Updated: 08 Mar, 2026 03:18 PM

lg manoj sinha inaugurates new acb buildings in two districts of j k

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) के दो नए भवनों का उद्घाटन किया।

जम्मू डेस्क: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को जम्मू-कश्मीर में एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) के दो नए भवनों का उद्घाटन किया। इनमें एक मुख्यालय जम्मू के सिधड़ा इलाके में और दूसरा शाखा कार्यालय पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में बनाया गया है।

उद्घाटन समारोह के दौरान LG मनोज सिन्हा ने कहा कि ये भवन केवल ईंट-पत्थर की इमारतें नहीं हैं, बल्कि पारदर्शिता और भ्रष्टाचार-मुक्त जम्मू-कश्मीर की दिशा में प्रशासन के मजबूत संकल्प का प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर इस समय बदलाव के अहम दौर से गुजर रहा है। पिछले पांच-छह वर्षों में कई बड़े परिवर्तन हुए हैं, जिनसे शासन व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनी है और अब पूरी व्यवस्था जनता की सेवा के लिए समर्पित है।

LG ने कहा कि अब सरकारी तंत्र किसी खास वर्ग के लिए नहीं, बल्कि केंद्र शासित प्रदेश के हर नागरिक के हित में काम कर रहा है। सिन्हा ने कहा कि लोगों की सोच और उम्मीदों में भी बड़ा बदलाव आया है और अब वे औसत काम से संतुष्ट नहीं होते। लोगों को भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर का भविष्य सुनहरा है।

इस दौरान उन्होंने एंटी-करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे अपने काम में पूरी ईमानदारी और पेशेवर तरीके से कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि हर जांच, फैसला और कार्रवाई ऐसी हो जो अदालत में भी मजबूती से टिक सके।

LG मनोज सिन्हा ने ACB अधिकारियों से संविधान द्वारा मिली शक्तियों का सही उपयोग करते हुए भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म करने और जनता का भरोसा जीतने की अपील भी की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!