Jammu में जल्द बदलने वाला है ट्रांसपोर्ट का सिस्टम, तंग सड़कों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 14 Mar, 2026 11:55 AM

jammu s transport is set to undergo a major transformation soon

इससे जम्मू शहर में वाकई सार्वजनिक यातायात में नई क्रांति आएगी और शहर के लोगों को आवाजाही में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

जम्मू ( संजीव) : प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू शह​र में यातायात के मामले में अति व्यस्त रहने वाली सड़कों पर सरकार 7 मीटर की छोटी इलैक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी कर रही है। आ​धिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश के दोनों शीतकालीन राजधानी शहरों जम्मू और श्रीनगर में 12 मीटर और 9 मीटर लंबी करीब 200 इलैक्ट्रिक बसें वर्तमान में चलाई जा रही हैं लेकिन ये बसें जम्मू शहर के बाहरी रूटों पर ही ज्यादातर चल रही हैं। शुरूआत में शहर में मुख्य रूटों जिसमें शास्त्री नगर, त्रिकुटा नगर, गांधीनगर, कच्ची छावनी, ज्युल, इंदिरा चौक आदि में इन बसों को चलाया गया था लेकिन इनकी लंबाई ज्यादा होने के चलते निजी ट्रांसपोर्टरों द्वारा इसका विरोध किया गया। इसकी वजह से जम्मू स्मार्ट सिटी मिशन के तहत जम्मू शहर के वि​भिन्न रूटों पर चलाने के मकसद से आई इन इलैक्ट्रिक बसों को प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ डाइवर्ट कर दिया। कई इलैक्ट्रिक बसों को तो नियमों को ताक पर रखकर अन्य जिलों सांबा, कठुआ, रियासी, ऊधमपुर आदि में भी डाइवर्ट कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री इलैक्ट्रिक बस योजना के तहत अब 200 नई इलैक्ट्रिक बसें जम्मू कश्मीर में जल्द ही जाएंगी। इनमें करीब 70 फीसदी बसें 7 मीटर लंबी खरीदने का फैसला लिया गया है। नाम न छापने की तर्ज पर एक उच्च पदस्थ अ​धिकारी ने बताया कि 7 मीटर लंबी इलैक्ट्रिक बसें जम्मू शहर के आंतरिक रूटों पर सरलता से चल पाएंगी और इससे जम्मू शहर में वाकई सार्वजनिक यातायात में नई क्रांति आएगी और शहर के लोगों को आवाजाही में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

अ​धिकारी ने बताया कि 7 मीटर लंबी इलैक्ट्रिक बसें शहरों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और प्रदूषण कम करने के लिए शुरू की जाएंगी, खासकर उन शहरी क्षेत्रों में जहां बड़ी बसें चलाना मु​श्किल होता है।

इन बसों के संचालन से लोगों को घर के नजदीक से ही सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी। दरअसल सरकार का लक्ष्य आने वाले सालों में इलैक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन के नैटवर्क को और मजबूत करना है ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ यात्रियों को सुविधा और किफायती यात्रा का विकल्प भी मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!