Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Apr, 2024 01:57 PM
बुद्धिजीवियों ने हरि सिंह पार्क के पास 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
जम्मू : जम्मू और कश्मीर ओ.बी.सी. संगठनों जैसे जम्मू और कश्मीर ओ.बी.सी. महासभा, अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग महासंघ जे. एंड के. यूनिट, सभी जे. एंड के. ओ.बी.सी. कल्याण मंच, मंडल आयोग के अध्यक्षों ने कल सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों और ओ.बी.सी. के बुद्धिजीवियों ने हरि सिंह पार्क के पास 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ेंः Srinagar: ऐतिहासिक जामिया मस्जिद को बंद करने को लेकर बोले Mirwaiz
इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि मंडल आयोग ने जम्मू और कश्मीर की 63 जातियों और समुदायों को सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग के रूप में पहचाना, लेकिन 16 गैर-मंडल आयोग द्वारा पहचाने गए समुदायों में से 13 समुदायों को भाजपा सरकार के राजनीतिक प्रभाव के तहत जे.के.-यू.टी. ओ.बी.सी. की सूची में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ेंः Breaking News: कश्मीरी पंडितों को मिली राहत, अब वोट डालने के लिए नहीं करना होगा ये काम
इनकी मांग है कि उप-राज्यपाल ओ.बी.सी.-समर्पित आयोग का गठन करते समय ओ.बी.सी. समाज की पहचान करने वाले मंडल आयोग से अध्यक्ष और उसके सदस्यों की नियुक्ति करें। इसके अलावा केंद्र सरकार तुरंत ओ.बी.सी. छात्रों के लिए छात्रवृत्ति जारी करे और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की तरह ओ.बी.सी. जनता पर क्रीमी लेयर को समाप्त किया जाए। योगी और बौरिया जातियों को तुरंत ओ.बी.सी. की केंद्रीय सूची में दर्ज किया जाना चाहिए।