ताजा हिमस्खलन के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद, ट्रैफिक विभाग ने जारी की एडवायजरी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 30 Apr, 2024 12:37 PM

srinagar leh highway closed due to fresh avalanche

उन्होंने सोनमर्ग में यातायात कर्मियों से भी मुलाकात की और उन्हें उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।

गांदरबल(मीर आफताब): एस.आर.एस. ट्रैफिक ग्रामीण कश्मीर आर.पी. सिंह ने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग कई स्थानों पर ताजा हिमस्खलन के कारण कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें :  इस नेशनल हाईवे पर भारी Landslide, बड़ी संख्या में फंसे वाहन

लगातार जारी बारिश के कारण ज़ोजिला मार्ग कम से कम दो दिनों के लिए बंद रहेगा, जिससे कई वाहन फंस सकते हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सड़क बंद होने के बारे में जानकारी रखें और यातायात सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें, साथ ही मानसून के मौसम में सावधानी बरतने का आग्रह भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें :  कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी, इस जगह बिगड़े हालात

गगनगीर सोनमर्ग में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना के बाद एस.एस.पी. ट्रैफिक ग्रामीण कश्मीर रविंदर पाल सिंह, उनके अलावा डी.वाई.एस.पी. गांदरबल/बांदीपोरा और डी.टी.आई. गांदरबल/बांदीपोरा ने सड़क की स्थिति का आंकलन करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र का दौरा किया।

यह भी पढ़ें :  बांदीपुरा के इस इलाके में हो रही बर्फबारी, कहीं बत्ती गुल तो कहीं रास्ते बंद

उन्होंने ड्राइवरों को लापरवाही से वाहन चलाने से बचने की सलाह दी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। सिंह ने ए.आर.टी.ओ. के साथ स्थिति का आंकलन करने के लिए बालटाल का दौरा किया। यातायात अधिकारियों ने ड्राइवरों से सावधानी बरतने, गति सीमा बनाए रखने और वाहनों में ओवरलोडिंग से बचने का आग्रह किया। उन्होंने सोनमर्ग में यातायात कर्मियों से भी मुलाकात की और उन्हें उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!