Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Mar, 2026 03:37 PM

इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
किश्तवाड़ (तनवीर) : पाकल दुल जलविद्युत परियोजना में सोमवार को हुए भीषण भूस्खलन की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। यह हादसा किश्तवाड़ जिले के दांचन क्षेत्र के डांगदुरू इलाके में परियोजना स्थल पर हुआ। जानकारी के अनुसार अचानक हुए भूस्खलन के कारण मलबा कार्यस्थल पर आ गिरा, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में हालात पर नजर रखी जा रही है और मलबा हटाने का काम जारी है। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here