हैरतअंगेज़: Sundarbani में अजीबों-गरीब मामला, घर की बाहरी दीवार पर मिला...
Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Nov, 2025 12:45 PM

घर के मालिक को किसी भी तरह की आवाज नहीं सुनाई दी।
राजौरी : राजौरी जिले के सुंदरबनी क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने घर की बाहरी दीवार पर गोली का निशान देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना आज सुबह करीब 9 बजे सामने आई जब रतन लाल पुत्र सूरज प्रकाश, निवासी मिडिल कांगड़ी, तहसील बेरीपट्टन, ने दीवार पर एक सिंगल बुलेट शॉट लगा देखा। सूचना मिलते ही सुंदरबनी पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और दीवार पर लगी गोली को जांच के लिए कस्टडी में ले लिया। हैरानी की बात यह रही कि इस घटना के दौरान घर के मालिक को किसी भी तरह की आवाज नहीं सुनाई दी जिसके बारे में भी उसने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि गोली घर की दीवार तक कैसे पहुंची और किस दिशा से चलाई गई। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र और परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
Related Story

भारत-पाक सीमा के पास सनसनीखेज मामला, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Punjab नंबर प्लेट की बाइक से कर रहा था तस्करी, पुलिस ने दबोचा, मामला दर्ज

Ring Road पर रहस्यमयी हालात में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Jammu में स्कूल कैंपस के अंदर Drone मिलने से दहशत, पुलिस ने घेरा इलाका

Breaking: सफापोरा-गांदेरबल रोड पर संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, इलाका सील

बारामूला–श्रीनगर नेशनल हाईवे पर Alert!, संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद ट्रैफिक हुआ ठप

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी! Holi पर स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, ये सुविधाएं भी मिलेंगी, पढे़ं...

Ramban: लड़की की गुमशुदगी के बाद पुलिस को मिला सुराग, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Jammu Kashmir में कैंसर रोकथाम की नई पहल, लड़कियों को मिलेगा सुरक्षा कवच

Jammu: पुलिस की सूझ-बूझ से सुलझा सनसनीखेज मामला, फोरेंसिक सुरागों से खुला राज