सरकारी कार्यालयों में ADC की छापेमारी, लिया जायजा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 May, 2024 11:27 AM

adc sunderbani rajeev magotra raided government offices

सभी कर्मियों को नियमित उपस्थित रहने का आदेश देते हुए जनता तक अपनी सेवाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि कोई भी सरकारी मुलाजिम लापरवाही करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुंदरबनी: ए.डी.सी. सुंदरबनी राजीव मगोत्रा ने बुधवार को सुंदरबनी के सभी सरकारी कार्यालयों में औचक छापेमारी कर मौजूद कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की। ए.डी.सी. राजीव मगोत्रा सर्वप्रथम कृषि विभाग के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कामकाज की समीक्षा कर आगामी मक्की की फसल की बिजाई हेतु समय पर सभी गांव में बीज केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बीज, दलहन, तिलहन के बीज किसानों तक पहुंचे उसकी जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir News : इस जिले से मिले हथियार और गोला-बारूद

विभाग के सुंदरबनी कृषि अधिकारी ए.ई.ओ. डॉ. देवेंद्र जंडियाल ने राजीव मगोत्रा को बताया कि विभाग द्वारा सभी पंचायतों में बीज केंद्र खोले गए हैं और कुछ ही दिनों में सभी केंद्रों पर खाद-बीज पहुंच जाएंगे। उसके बाद ए.डी.सी. सुंदरबनी ने सी.डी.पी.ओ. कार्यालय का निरीक्षण किया और हाजिरी रजिस्टर की जांच कर गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रेशन के रूप के मिल रहे राशन संबंधी जानकारी प्राप्त की। ए.डी.सी. मगोत्रा ने बताया कि कई कार्यालयों के कामकाज की समीक्षा और कर्मचारियों/अधिकारियों के कार्यालय के नियमित उपस्थिति अनिवार्य हो उसके लिए समय-समय पर नियमित जांच आवश्यक है। उसी के तहत आज का निरीक्षण चला, जिसके दौरान कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित नहीं मिला। मगोत्रा ने सभी कर्मियों को नियमित उपस्थित रहने का आदेश देते हुए जनता तक अपनी सेवाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और कहा कि कोई भी सरकारी मुलाजिम लापरवाही करता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!