Delhi के बाद कश्मीर में ब्लास्ट, अब तक 9 की मौत

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 15 Nov, 2025 10:45 AM

a powerful explosion rocked srinagar late last night

श्रीनगर में देर रात जोरदार धमाका होने की सूचना है।

श्रीनगर (मीर आफताब) : श्रीनगर में देर रात जोरदार धमाका होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात श्रीनगर के नौगाम थाना क्षेत्र के पास एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ। इस धमाके में एक तहसीलदार सहिक 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। धमाका इतना तेज़ था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कुछ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर तक सुनी गई, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी अनुसार नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर में एक आकस्मिक विस्फोट हुआ, जब कर्मी फरीदाबाद से ज़ब्त किए गए विस्फोटक सामग्री के नमूने ले रहे थे। यह मामला एक “व्हाइट-कॉलर” आतंकी मॉड्यूल केस से जुड़ा हुआ है, अधिकारियों ने बताया। 

360 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा फरीदाबाद से लाई गई थी, जिसे डा. मुजम्मिल गनई के किराए के मकान से ज़ब्त किया गया था। डॉ. गनई उन आठ व्यक्तियों में से एक हैं जिन्हें अब तक इस आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!