श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! माता वैष्णो देवी यात्रा इस दिन से फिर होगी शुरू

Edited By VANSH Sharma, Updated: 16 Sep, 2025 10:36 PM

mata vaishno devi yatra will start again from this day

श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

कटरा (अमित शर्मा): श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। माता वैष्णो देवी यात्रा 17 सितम्बर 2025 (बुधवार) से दोबारा शुरू होने जा रही है। यह यात्रा मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगी।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पहले ट्विटर) पर दी। श्राइन बोर्ड ने कहा है कि यात्रा 17 सितम्बर 2025 (बुधवार) से फिर शुरू होगी और यह पूरी तरह मौसम पर निर्भर करेगी। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे यात्रा से जुड़े सभी अपडेट केवल आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें। जो भी श्रद्धालु यात्रा करना चाहते हैं, वे अपनी बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट maavaishnodevi.org पर जाकर कर सकते हैं। श्राइन बोर्ड ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि वे अफ़वाहों से बचें और केवल आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करें।

PunjabKesari

गौरतलब है कि 26 अगस्त को भूस्खलन के बाद यात्रा को रोक दिया गया था। सुरक्षा और रख-रखाव के बाद इसे 14 सितम्बर से दोबारा शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन खराब मौसम और लगातार बारिश की वजह से यात्रा को फिर से रोकना पड़ा। इसके बाद अब श्राइन बोर्ड ने एक पोस्ट के ज़रिए बताया है कि 17 सितम्बर से यात्रा फिर शुरू होगी। हालांकि, यात्रा पूरी तरह मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। अगर बारिश और खराब मौसम फिर शुरू हुआ, तो यात्रा को दोबारा स्थगित किया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!