जम्मू में Popular हो रहा लकड़ी से बना सजावट का सामान, घर की सुंदरता में लगा रहा चार-चांद

Edited By Sunita sarangal, Updated: 22 Mar, 2024 10:43 AM

wooden decorative items becoming popular in jammu

जम्मू की कुछ युवतियों और महिलाओं द्वारा लकड़ी का सजावट का समान बनाया जा रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

जम्मू: हर महिला अपने घर को सुंदर बनना चाहती है और वह इसके लिए हर तरह के सजावट के सामान का उपयोग करती है। वहीं लकड़ी से बनी सजावट की वस्तुएं घरों की काफी शोभा बढ़ा रही हैं। घरों में लकड़ी से बने डिजाइनर फर्नीचर से लेकर कई तरह की छोटी-बड़ी सजावट की वस्तुएं देखी जा सकती हैं। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir Weather Update : जानें आने वाले दिनों के मौसम का हाल

जम्मू की कुछ युवतियों और महिलाओं द्वारा लकड़ी का सजावट का समान बनाया जा रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। महिलाएं सजावट के सामान में दीवार घड़ी, फोटो फ्रेम, मिरर फ्रेम, लैंप, टोकरी, पंखी, की चेन, झुमके, छोटे पर्स एवं अन्य सामान बना रही हैं। जहां कई महिलाओं द्वारा घरों को सजाने के लिए सजावट का सामान खरीदा जा रहा है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें :  बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

वहीं कई युवतियां अपनी लुक और लाइफ स्टाइल को अलग दिखाने के लिए भी लकड़ी से बने हुए मिरर, झुमके आदि खरीद रही हैं। कुछ महिलाएं लकड़ी से बनी हुई टोकरियों का इस्तेमाल फल-सब्जियां आदि रखने के साथ-साथ पूजा, हवन सामग्री रखने के लिए भी कर रही हैं। मंदिर जाते हुए कई महिलाओं को इस तरह की लकड़ी से बनी हुई टोकरियों में फूल और पूजा सामग्री लिए जाते देखा जा सकता है।

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!