Amarnath Yatra: बेस कैंप के वॉशरूम से इस हालत में मिली महिला, मची अफरा-तफरी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 09 Jul, 2025 05:02 PM

woman found in this condition in the washroom of the base camp

श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है।

जम्मू डेस्क: श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार दोपहर को 69 वर्षीय महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान कल्पना, निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

यह घटना पंजतरनी बेस कैंप की है, जो दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित है। जानकारी के अनुसार, महिला को बेस कैंप के वॉशरूम में बेहोश पाया गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को पंजतरनी के बेस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जैसे ही प्रशासन को इस घटना की जानकारी मिली, जरूरी मेडिकल और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है।

यात्रा के दौरान लगातार हो रही घटनाएं श्रद्धालुओं और प्रशासन दोनों के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। प्रशासन सभी श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है कि यात्रा के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत नजदीकी मेडिकल सहायता लें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!