Amarnath Yatra मार्ग पर युवक की दर्दनाक मौ/त, प्रशासन की लोगों से अपील

Edited By VANSH Sharma, Updated: 06 Jul, 2025 03:29 PM

tragic death of a young man on amarnath yatra route

श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है।

गांदरबल (मीर आफताब): श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक 49 वर्षीय यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक यात्री का नाम राकेश कुमार सोनी था और वह पंतनगर (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे। यात्रा के दौरान उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल गांदरबल ले जाया गया।

हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उन्हें एसकेआईएमएस सौरा (SKIMS Soura) अस्पताल रेफर किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद एक बार फिर श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे श्री अमरनाथ यात्रा पर निकलने से पहले अपनी स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!