Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Mar, 2024 12:04 PM
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
उधमपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं तथा उनसे भारी भरकम जुर्माना भी वसूला जा रहा है, लेकिन उसके उपरांत भी वाहनों चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : छात्रों के लिए जरूरी खबर, जारी हुई 8वीं कक्षा की Datesheet
वीरवार को एक बार फिर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान मोबाइल मैजिस्ट्रेट, यातायात पुलिस व पुलिस की टीम द्वारा अलग-अलग नाके लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए। वहीं कइयों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।